Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुर्ग : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो लड़कियों समेत तीन गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई नगर (छत्तीसगढ़)। दुर्ग जिला के भिलाई शहर के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित राजश्री होटल में कल देर शाम पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के लिए लाई गई दो लड़कियों को एक दलाल के साथ पकड़ा है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई थी सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजश्री होटल नेहरू नगर थाना क्षेत्र में अन्य राज्य से जिस्मफरोशी के इरादे से लड़कियों को लाकर अवैध कार्य कराया जा रहा है। जिस पर उन्होंने महिला थाना प्रभारी सी तिर्की एवं सहायक उपनिरीक्षक जलालुद्दीन व सुपेला थाना स्टाफ़ को तत्काल पाइंटर लगाकर तस्दीक़ उपरांत कार्यवाही करने निर्देशित किया। रेड कार्यवाही पर सूचना सही पाया गया और कमरा क्र 106 में दो लड़कियाँ एक लख़नऊ एवं एक कलकता से आकर उक्त कृत्य में पायी गयीं। इनके साथ दलाल मनीष राधेश्याम सिंग पिता श्याम सिंग (26) निवासी मोमिनपुरा शीतला चौक को हिरासत में लिया गया।

मामले में थाना सुपेला पुलिस पीटा ऐक्ट की कार्यवाही की जा रही है। होटल संचालक स्टाफ़ की भूमिका का भी परीक्षण किया जा रहा है। देह व्यापार के मामले में संलिप्त पाये जाने पर उन पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.