Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मेरठ मंडल को दी सौगात, 1203 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मेरठ सर्किट हाउस में मेरठ मंडल की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 179 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करने में जुटी है। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम की लगभग 1203 करोड़ रुपए की 380 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें मेरठ जनपद में 2608.27 लाख रुपए की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण व 15428.48 लाख रुपए की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

बागपत जनपद में 1348.78 लाख रुपए की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व 9014.48 लाख रुपए की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गाजियाबाद में 702.55 लाख रुपए की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण व 594.55 लाख रुपए की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। हापुड़ जनपद में 6747.47 लाख रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण व 399.07 लाख रुपए की 07 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गौतमबुद्ध नगर में 6514 लाख रुपए की 56 परियोजनाओं का लोकार्पण व 644 लाख रुपए की 03 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

बुलंदशहर जनपद में 9526.52 लाख रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 15305.01 लाख रुपए की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। लोक निर्माण विभाग की मेरठ मंडल में 36697.41 लाख रुपए की 04 भवन कार्यों की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। लोक निर्माण विभाग के मेरठ मंडल में 1271 लाख रुपए की 10 सेतु परियोजनाओं का लोकार्पण व 942.47 लाख रुपए की 07 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। सेतु निगम के मेरठ मंडल की 9035.44 लाख रुपए की 04 परियोजनाओं का लोकार्पण व 3254.42 लाख रुपए की 06 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन विकास परियोजनाओं में कांवड़ मार्ग पर सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर व रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, लघु व दीर्घ सेतुओं का लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज, खुर्जा में राजकीय आईटीआई और बागपत में राजकीय आईटीआई का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.