Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जॉन सीना की गर्लफ्रेंड के साथ हुआ कुछ ऐसा, मुंह दिखाने के लायक नहीं रहीं

जॉन सीना और निकी बेला लंबे समय से रिश्ते में हैं। 4 साल से चल रहे इस रिश्ते में दोनों ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। जॉन सीना फिलहाल टीवी शो ‘अमेरिकन ग्रिट’ को होस्ट कर रहे हैं और इसी के चलते WWE के रिंग एक्शन से दूर हैं।nikka-bella_1479283837

हालांकि उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला रिंग में बनी हुई हैं। निकी और उनकी जुडवा बहन ब्री बेला, दोनों ही रिंग में काफी धमाल मचाती नजर आथी हैं। हालांकि हाल ही में हुई फाइट में निकी बेला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अब वो किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहीं।

‘सर्वाइवर सीरीज’ ने अपनी टीम की कप्तानी कर रहीं निकी बेला की फाइट कार्मेल से हो रही थी। उसी दौरान रिंग में शार्लेट, साशा बैंक्स, बेली, नाया जैक्स और एलिश फॉक्स आ गए और निकी को मारना शुरु कर दिया।

उनके बचाव में उनकी टीम की साथी नटाल्या, बैकी लिंच, नेओमी और एलिक्सा ब्लिस भी रिंग में कूद पड़े और सभी महिला स्टार्स के बीच घमासान शुरु हो गया। इस घमासान के बीच निकी बेला को काफी शर्मिंदगी भरे क्षण से दो-चार होना पड़ा।

लड़कियों के घमासान में निकी बेला का एक दांत टूट गया और वो अपने चेहरे को छिपाती नजर आईं। यह दांत पूरी तरह नहीं निकला, बल्कि बीच से टूटा, जिसकी वजह से निकी को खासे दर्द का भी सामना करना पड़ा। मगर निकी ने शो का प्रोमो पूरा किया।

लड़कियों के घमासान में निकी बेला का एक दांत टूट गया और वो अपने चेहरे को छिपाती नजर आईं। यह दांत पूरी तरह नहीं निकला, बल्कि बीच से टूटा, जिसकी वजह से निकी को खासे दर्द का भी सामना करना पड़ा। मगर निकी ने शो का प्रोमो पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.