Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोन में डालीं 121 स्कूप आइसक्रीम, बना गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड


jb1 इटली में सिर्फ एक आइसक्रीम कोन में 121 स्कूप आइसक्रीम भरने और उसे संतुलित रखने का एक नया गिनिज रेकॉर्ड बना है।

 जानकारी के अनुसार इटली में आयोजित गेलातिमो आइसक्रीम महोत्सव में दिमित्री पैनसिएरा ने आइसक्रीम कोन में 109 स्कूप आइसक्रीम भरने के अपने ही पिछले रेकॉर्ड को सफलतापूर्वक तोड़ दिया। रिकॉर्ड बनाने वाले दिमित्री ने कहा कि सफलता का उनका रहस्य वाल दी जोल्दो इलाके में स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित आइसक्रीम का इस्तेमाल करना है। 
इस चुनौती के नियम के मुताबिक कोन का व्यास 9.5 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए और स्कूप से आइसक्रीम भरने के बाद करीब 10 सेकंड तक बिना गिरे आइसक्रीम कोन पर ही बनी रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.