Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस साल क्रिसमस में घर पर ऐसे बनाएं ‘ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक’…

black-forest-cake_7903  क्रिसमस नजदीक आ रहा है, यानी बेकरीज़ में केक, पेस्‍ट्रीज़ और कुकीज़ की भरमार लगने वाली है। क्रिसमस के दिन अगर आपको अपने घर पर सेंटा क्लाज का वेल्‍कम करना है, तो आप उनके लिये ब्‍लैक फॉरेस्‍ट केक बना सकती हैं। क्रिसमस पर परिवार वालों के लिये बनाएं एगलेस कैरेट केक साथ ही इस दिन अपने बच्‍चों को सच्‍ची खुशी और सर्प्राइज़ देने के लिये भी यह ब्‍लैक फॉरेस्‍ट केक बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि केक कैसे बनाया जा सकता है। 

 केक तैयारी में समय-
 पकाने में समय- 30 मिनट 
सामग्री- केक के लिये-  चॉकलेट केक- 1 फेंटी हुई क्रीम- 4 कप  चैरी- 16 (बीच से आधी की हुई) शुगर सीरप के लिये- शुगर- 1/2 कप शक्‍कर पानी- 3/4 कप गार्निशिंग के लिये- चॉकलेट कर्ल- ¾ कप चैरी- 10 (साबुत)
1. एक चॉकलेट केक खरीदिये। यह एगलेस भी मार्केट में मिल जाता है। फिर इसकी तीन लेयर काटिये। फिर इस को डुबोने के लिये आपको शुगर सीरप बनाने की जरुरत पड़ेगी। इसके लिये एक बर्तन में पानी और शक्‍कर तब तक मिलाएं जब तक कि यह घुल ना जाए। 
2. फिर इसमें अपने मन पसंद की शराब जैसे ब्रैंडी या रम आदि मिलाएं। फिर इसे खौलाएं और आंच को बंद कर दें। अब इस शुगर सीरप को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। अब आप एक बड़ा बर्तन लें और उसमें क्रीम को तब तक फेंटे जब तक कि यह झागदार ना हो जाए। 
3. अब केक की एक लेयर लें, फिर उसे शुगर सीरप में डुबोएं और उस पर क्रीम लगाएं। 
4. केक पर क्रीम की मोटी लेयर फैलाएं। फिर उस पर बीच से कटी चैरी लगाएं। 
5. अब केक का दूसरा लेयर लें और उसे भी पहले वाले केक की तरह करें। ऐसा ही तीसरे लेयर के साथ भी करें। उसके बाद पूरे केक को क्रीम लगा कर ढंक दें। उसके बाद केक के ऊपर चॉकलेट कर्ल लगाएं और चेरी से गार्निश करें। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.