Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस तरह नवाब परिवार क्वारंटाइन का ले रहे मज़ा, करीना ने शेयर किया रंगीन मिजाज…

लॉकडाउन मे आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी क्वारंटाइन का पूरा पालन कर रहें हैं, इन दिनो बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहें हैं।

करीना कपूर खान, सैफ अली खान और तैमूर अली खान क्वारंटाइन का पूरा लुफ्त उठा रहे है। करीना ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह फोटो शेयर कर करीना कपूर कैप्शन में लिखती है, “क्वारंटाइन 2020 जीवन के लिए अंकित एसएके, केकेके,और टेएके। आशा और विश्वास का प्रसार।”

करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर

आपको बता दें, तस्वीर में सैफ अली खान एक बेडशीट अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं। बेडशीट पर करीना, सैफ और तैमूर के हाथ के प्रिंट हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे।

इतना ही नहीं करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा और तख़्त में अहम् किरदार में नजर आएंगी।