Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आपसी कलह भूलकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को दी जन्मदिन की बधाई

.सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा को जन्मदिन की बधाई दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि शिवपाल यादव को जन्मदिन की बधाई, के माध्यम में मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि शनि पूजा कराना उनकी धार्मिक आस्था है। आपको बता दें कि आज सपा के वरिष्ठ नेता और जसवंत नगर से सपा विधायक शिवपाल यादव का जन्मदिन है। शिवपाल यादव के जन्मदिन पर शनि पूजा का आयोजन किया गया है।

2017 के विधानसभा चुनाव के पहले शुरू हुआ था विवाद

-यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के पहले सपा परिवार में कलह शुरू हुआ था। कलह के बाद मुलायम सिंह यादव की जगह अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

-अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा हम सभी जनेश्वर और लोहिया के लोग हैं। हम उनकी विचारधारा को अपनाकर उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी सरकार पर किया हमला

-अखिलेश यादव ने कहा, कई मौके पर मैंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है। आज अराजकता की स्थिति है प्रदेश में, लगातार संगीन घटनाएं हो रही है, जो बीहड़ में वारदातें होती थी वो अब राजधानी लखनऊ में हो रही हैं। काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। कन्नौज और मथुरा में भी घटनाएं हुई हैं। इन हालात के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं।
-इस सरकार ने पहले कहा एक्सप्रेसवे में घोटाला है, नदी में घोटाला है, ये सिर्फ परेशान करने के लिए आजम खां को एसआईटी जांच और पूछताछ की बात कह रहे हैं। यूपी दिवस के आयोजन को लेकर कहा कि चलो अच्छा है एक और त्यौहार की शुरुआत हुई लेकिन हम ये जानना चाहते हैं कि यूपी दिवस पर छुट्टी होगी या नहीं।

-अखिलेश ने कहा- बीजेपी सिर्फ मुद्दों से ध्यान हटाने का काम करती है। सिर्फ सरकार साजिश करने का काम कर रही है।