Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आधुनिक दिल्ली की शिल्पकार थीं शीला दीक्षित : चौधरी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित आधुनिक दिल्ली की शिल्पकार थीं। चौधरी ने सोमवार को स्व. शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिल्ली के विकास में दीक्षित का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चौधरी ने कहा कि शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं। उन्होंने इस दौरान मेट्रो विस्तार किया साथ ही सड़कों का निर्माण कराया, आधुनिक स्कूलों का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि दीक्षित के नेतृत्व में 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन भी किया गया था। चौधरी ने कहा कि दिल्ली को आधुनिक बनाने का संकल्प उन्होंने पूरा किया।

चौधरी ने दीक्षित को याद करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पौधारोपण करते हुए कहा कि दीक्षित ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए बहुत काम किया था। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ा था।

उल्लेखनीय है कि इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published.