Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

Rashifalमेष- किसी नई योजना पर विचारमग्न रहेंगे, अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ- अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिकता लाने की कोशिश करे। महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

मिथुन- आलस्य का त्यागकर समय का उचित प्रयोग करें। अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे।

कर्क- राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है, आप काफी आराम महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

सिंह- दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा बीतेगा।

कन्या- नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला- सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे। सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।

वृश्चिक- आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

धनु- नये कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

मकर- नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेगी। नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए अच्छा दिन है।

कुंभ- नकारात्मकता को त्याग कर सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

मीन- दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद एहसास होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.