Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

l_rashifal-1479522948मेष- कार्यस्थल पर अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

वृषभ- परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी को रोचक बनाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।।

मिथुन- क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है।

कर्क- ऐसा कोई काम न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशान हो सकते हैं।

सिंह- यात्रा करनी पड़ सकती है, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कन्या- परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें, मकान एवं वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

तुला- लेन-देन में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक- शिक्षा, प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।

धनु- दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े को जन्म दे सकती है।

मकर- आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ- कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे।

मीन- व्यस्त और खुशहाल दिन है, नए अवसर आपके सामने आएंगे। आकस्मिक लाभ हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.