Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

aaj-ka-rashifal-1474514550-1मेष : संतान सुख में वृद्धि होगी। आशा निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धनार्जन में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष : माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सुख.शांति रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क : परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। रहन सहन कष्टदायी हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता.पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : भवन सुख का विस्तार हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार होगा।

धनु : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।

मकर : वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कुंभ : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के भी योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन : पठन पाठन में रूचि रहेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.