Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल, दिनांक- 08 मार्च 2017, दिन- बुधवार

rashifalमेष- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। प्रयास करेंगे तो धन संचय कर सकते हैं।

वृषभ- खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है, वरना सेहत बिगड़ सकती है। सुख और सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन- आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं। इस समय आपकी हिम्मत काफी बढ़ी हुई रहेगी।

कर्क- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

सिंह- आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम विरोध के बावजूद आप कठिनाइयों पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या- इस समय आपको हर काम संयम से करना होगा। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ और बचत के अच्छे योग है।

तुला- घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आपसी तालमेल की कमी होगी।

वृश्चिक- शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

धनु- सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर- व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

कुंभ- आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

मीन- किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.