Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश से खफा चल रहे शिवपाल बेटे आदित्य के साथ CM योगी से मिलने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलने पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे आद‌ित्य यादव भी मौजूद रहे। बता दें क‌ि योगी के मुख्यमंत्री बनने पर शिवपाल ने बधाई भी दी थी। 
 

shivpal-1486896877वहीं मंगलवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से उनके आवास पर मुलाकात की। यादव और दीक्षित की मुलाकात करीब आधा घंटा चली थी। 

इस दौरान शिवपाल ने दीक्षित को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। दीक्षित ने शिवपाल को अपनी लिखी कई पुस्तकें भी भेंट की। 

दोनों के बीच कई मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत हुई। इनमें सदन की सार्थकता और सरोकार तथा इसके जरिये जन समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। 

हालांकि दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। उल्लेखनीय है कि दोनों के बीच पहले से ही मधुर रिश्ते रहे हैं। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.