Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भैंस ढूंढने गए युवक को खा गया बाघ,इलाके में दहशत

संवाददाता 
लखीमपुर-खीरी।
भैंस ढूंढने निकले एक युवक को बाघ ने अपना नीवाला बना लिया। घर न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह जब लोग झाडिय़ों की ओर गए तो वहां उन्हें युवक की लाश मिली। शव का काफी हिस्सा खाया हुआ था। शव देख परिवारीजनों में मातम का माहौल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के वास्ते भेज दिया है। 
bagh
मोहम्मदी थाना क्षेत्र ग्राम देवीपुर निवासी शर्मा दीन (35) पुत्र राम स्वरूप की भैंस बुधवार को चरने के लिए गई थी। भैंस नहीं आई तो शर्मादीन उसे खोजने निकल पड़ा। लेकिन वह भी नहीं लौटा। देर रात हो जाने पर भी जब शर्मादीन नहीं आया तो परिवारीजनों को चिंता हुई। परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की। पूरी रात ढूंढते रहे फिर भी कहीं पता नहीं चल सका। सुबह जब तलाश करते हुए वह जंगल के अंदर पहुंचे तो वहां उन्हें झाडिय़ों में शर्मादीन का शव पड़ा मिला। शव का आधे से ज्यादा हिस्सा खाया हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि बाघ ने ही उसका शिकार किया है। शव धमहा घाट के पास मिला। पता चलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शव को आनन-फानन ढका गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
  इस बीच वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी घटना स्थल आ गए। उन्होंने बाघ के होने की जांच शुरू कर दी है। हालांकि एहतियातन लोगों को खेतों व जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है। बाघ होने की आशंका से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.