भारत से सीख लेकर यहां चीन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अमेरिका को भी पीछे छोड़ा

X
Pradesh Jagran13 Jan 2018 7:18 AM GMT
पहले चीन ने सारी बारीकियां भारत से सीखी और फिर सभी देशों को पीछे छोड़ पहले पायदान पर पहुंच गया।हिमालयी क्षेत्र की बारीकियां भारत से सीखने के बाद चीन हिमालयी पर्यावरण पर शोध के मामले में पहले पायदान पर पहुंच गया है। चीन ने हिमालयी क्षेत्र की विविधताओं पर दुनिया में सबसे अधिक शोध कर लिए हैं। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस के फेलो और कुमाऊं विवि के पूर्व कुलपति हिमालयी विज्ञान के प्रोफेसर एसपी सिंह का कहना है कि चीन के विज्ञानियों ने शोध के मामले में अमेरिका को पीछे कर दिया है। तिब्बती पठार पर चीन ने सबसे अधिक काम किया है।
हिमालयी क्षेत्र पर शोध के मामले में भारत वर्ष 1970 तक नंबर एक पर रहा है। इसके बाद चीन ने भारतीय विज्ञानियों के शोधों से ज्ञान लेकर खुद को आगे कर लिया है। चीन के शोध संस्थान कई भारतीय विज्ञानियों की सेवाएं ले रहे हैं। प्रोफेसर सिंह का कहना है कि चीन ने विभिन्न क्षेत्रों में शोध के मामले में अपना बजट बढ़ाया है। हिमालयी इकोलॉजी, संपदा और पर्यावरण से संबंधित शोध के मामलों में अमेरिका को पीछे छोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस वक्त दुनिया में हुए बेहतरीन रिसर्च पेपर में चीन के शोध 70 फीसदी हैं।
Next Story