Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा के पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन आज से आयोजित

bjp-flag-supporters_pti_0_0_0_0लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों की कड़ी में शनिवार को आधा दर्जन जिलों में सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। ये पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सहारनपुर, बलिया, आगरा जिला,फिरोजाबाद, इटावा तथा बिजनौर जिले की विधानसभाओं में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मंत्री व पिछडा़ वर्ग सम्मेलन के सहप्रभारी अमर पाल मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारन व देवबंद विधानसभा क्षेत्र में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल अंजान, बलिया नगर व बैरिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री परशुराम कुशवाहा तथा बुद्धलाल विश्वकर्मा, आगरा जिले की एत्मादपुर व टूण्डला विधानसभा सीट के सम्मेलन में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग एसपी सिंह बघेल व रामचन्द्र प्रधान के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में विभिन्न पार्टी के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहेंगे।

रैली का जायजा लेंगे माथुर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार की रात लखनऊ आ गए। वह शनिवार को कानपुर जाएंगे। जहां वह 19 दिसम्बर को होने वाली पीएम मौदी की परिवर्तन रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे। उसके बाद शाम को यहीं लखनऊ वापस आ जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.