Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बसपा कार्यालय उद्घाटन पर गिनाई पूर्व सरकार की उपलब्धियां

Lakhimpur/Dev Srivastava: बहुजन समाज पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जोनल को-आर्डिनेटर नेकपाल भारती ने फीता काटकर किया। इस दौरान नेकपाल भारती ने कहा कि जब-जब बसपा सत्ता में आई है, तब-तब विकास का पहिया घूमा है।

बहन कु0 मायावती ने सर्व समाज के लिए योजनाएं चलाई। 01_resized_8मान्यवर कांशीराम कालोनी के तहत सर्वसमाज के बेघरों को रहने के लिए अपना घर मिला। आज प्रदेश में जंगलराज कायम है। जबकि बसपा के शासन काल में पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था बहुत ही चुस्त-दुरुस्त थी। भाजपा पर साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया। सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि दोनों ही दल जनता को ठगती आई हैं और दोनों मिलकर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर अपना उल्लू सीधा करने की जुगत में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.