तनाव के बाद तैयारी व कार्रवाई को डीएम-एसपी ने किया साझा

X
Pradesh Jagran4 March 2017 4:41 PM GMT
Lakhimpur/Dev Srivastava: दो मार्च को धर्म विरोधी वीडियो वायरल होने के बाद फैले तनाव को खत्म करने के लिए की गई कार्रवाई को साझा करने के लिए डीएम आकाशदीप व एसपी मनोज कुमार झा ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। तैयारियों व कार्रवाई की जानकारी देने के साथ बताया गया कि सामान्य स्थिति होने पर रविवार की शाम से कर्फ्यू को समाप्त किए जाने की घोषणा की जा सकती है।

- डीएम आकाशदीप ने बताया कि शनिवार से प्रातरू छह बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी। पूरा दिन माहौल शांत देखने के बाद छूट की अवधि नौ बजे तक कर दी गई।
- रविवार को स्थिति सामान्य रहने पर कर्फ्यू समाप्त की घोषणा की जा सकती है। समाप्ति की घोषणा से पहले आज की तरह ही शनिवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ढील दी जाएगी।
- उन्होंने बताया कि स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। कुछ छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर बाकी स्थिति सामान्य रही। इस दौरान अधिकारी बराबर गश्त करते रहे।
- रामनगर लहबड़ी में गोकशी की घटना पर सात आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा नगर में आपूर्ति की सुविधाएं सुचारू रहें।
- पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने तनाव के दौरान हुई कार्रवाइयों की जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि तनाव के बाद से अब तक चार मुकदमें दर्ज हुए हैं। पहला मुकदमा वीडियो बनाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ था।
- जिसमें एक नामजद हुआ था। विवेचना के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं वीडियो बनाने में सहयोग करने वाले को भी हिरासत में लिया गया है।
- इसके अलावा तनाव के दौरान हुए गोलीकांड में आरोपी की रिमांड के लिए अपलाई कर दिया है। इसमें 307 में मुकदमा कायम किया गया है। वहीं दो तारीख के बाद से अब तक 42 लोगों की शांति भंग में गिरफ्तारी हुई। इस तरह कुल अब तक 53 लोग गिरफ्त में लिए गए हैं।
Next Story