Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जो पिता का न हुआ वह प्रदेश का कैसे हो सकता है: कलराज

Lakhimpur/Dev Srivastava: जिसने अपने पिता को ही किनारे लगा दिया उससे प्रदेशवासी भले की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। ऐसे में सिर्फ भाजपा ही एक पार्टी है जो प्रदेश को समुचित विकास दे सकती है।

kalraj-mishra_1485279988

यह बात केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने स्थानीय विलोबी मेमोरियल हाल में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने आए लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर में तकनीकि खराब होने की वजह से उन्हें आने में देर हो गई थी। देर से आने के लिए उन्होंने माफी मांगी और धन्यवाद दिया।

सपा पर किया हमला

  • सपा सरकार पर बोलते हुए कहा कि लखनऊ में सात-आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।
  • अलीगढ़ में पढऩे जा रही लड़की को खींच कर हवश का शिकार बनाया गया और मौत के घाट उतार दिया गया।
  • लेकिन इन मामलों की शिकायत किए जाने पर प्रदेश सरकार के नेता कहते हैं कि केवल राजनीति हो रही है।
  • अब सोचा जा सकता है कि मां-बहन की इज्जत लुटने पर जिस सरकार के नेता ऐसी भाषा बोलें उनकी मानसिकता को बड़ी आसानी से समझा जा सकता है।
  • सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कहते हैं विकास हो रहा है। लेकिन उनके झूठ को सड़कों की दुर्दशा और नहरों में पानी न आना साबित करती है।

भाजपा देगी किसानों को सहूलियत

  • कलराज मिश्र ने कहा भाजपा सरकार आई तो किसानों को फसल उगाने में सहूलियत मिलेगी और उन्हें उनकी फसल का उचित मुआवजा भी मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
  • रोजगार की कमी के चलते चपरासी जैसी नौकरी के लिए बीएड, बीटेक जैसी डिग्री रखने वाले लोग आवेदन कर रहे हैं। कारण पूछने पर एक युवा ने कहा कि पेट का सवाल है। सपा सरकार प्रतिभाओं का अनादर करती है।

इस दौरान खीरी सांसद अजय मिश्र टैनी, नगर पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव, सदर प्रत्याशी योगेश वर्मा, सुमंत गुप्ता, विजय शुक्ला, आशुतोष वर्मा, आशू मिश्र, संजय मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय रायजादा, श्रीनगर प्रत्याशी मंजू त्यागी व रवींद्र पाल सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.