Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गृहमंत्री ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा-हर जगह हो रहा योगी-योगी

rajnath-singh_650x400_41440319161केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि वो संकल्प पत्र के वादों को पूरा कर जनता को विकास की सौगात दे रहे हैं।
राजनाथ सिंह शुक्रवार को निराला नगर में लखनऊ उत्तर के कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में हर जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ हो रही है।

वहीं, राजनाथ सिंह ने भाजपा को सबसे विश्वसनीय राजनीतिक दल और नरेंद्र मोदी को सबसे विश्वसनीय प्रधानमंत्री बताया। राजनाथ ने माना कि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्होंने भी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने का प्रयास किया था, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि भाजपा को उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सरकार बनाने में सफलता मिलेगी।

आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी के नेतृत्व की बदौलत असम, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। देश की जनता ने भी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.