Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी सरकार का मंत्री लोकसभा चुनाव मोदी के खिलाफ उतारेगा प्रत्याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के
अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। आरक्षण में कोटे की मांग को लेकर राजभर ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा है कि अगर भाजपा साथ देती है तो ठीक है, वरना प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

ओम प्रकाश राजभर शनिवार को मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान राजभर ने भाजपा सरकार की कमियों को खुलकर गिनाया। उन्होंने तीनों राज्यों में भाजपा की हार के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी बोले। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की हार का कारण एससी-एसटी एक्ट में संशोधन बना। जब सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव किया था तो इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं थी। इसी कारण लाखों लोगों ने नोटा को चुना और भाजपा हार गई।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले शिक्षकों व कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली को सही बताया। उन्होंने कहा कि अगर नई पेंशन इतनी ही अच्छी है तो नेताओं और मंत्रियों को भी नई पेंशन क्यों नहीं दी जाती है।