Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

WWE में जोर आजमाएंगे सुशील कुमार, साबित हो सकते हैं अगले कर्ट एंगल

भारत के स्टार रेसलर और ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार जल्द ही महाबली खली की राह पकड़ने वाले है। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में उन्हें धोबी पछाड़ लगाते देखा जा सकता है।

sushil_khali1476523033_big

दरअसल सुशील कुमार को WWE ने एक कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया है। वह नवंबर 2017 में अपना डेब्यू कर सकते हैं। उनकी WWE के एक बड़े अधिकारी से बातचीत जारी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 33 वर्षीय ये पहलवान, द ग्रेट के खली के बाद दूसरे ऐसे भारतीय पहलवान होंगे जो WWE में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि विंस मैकमोहन की कंपनी ग्रेट खली के मशहूर होने के बाद भारतीय पहलवानों पर दांव लगा रही है। लेकिन खली के जाने के बाद कोई और भारतीय पहलवान डब्ल्यूडब्ल्यूई में पहचान नहीं बना पाया है।

सुशील के कुश्ती में महारथ को देखते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई को उम्मीद है कि वह पूर्व अमेरिकी ओलिंपिक रेसलर कर्ट एंगल की तरह ही शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.