Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

World’s 5 Most Powerful Women 2018 में प्रियंका का नाम सबसे आगे, जाने टॉप मोस्ट के नाम

Forbes 2018 List: फोर्ब्स मैगज़ीन ने साल 2018 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट निकाल दी है. इस लिस्ट में 4 महिलाएं भारत से हैं.

ये चार महिलाएं और कोई नहीं बल्कि हाल ही में हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas, 36), एचसीएल (HCL) की CEO रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra), एचटी (HT) की चेयरपर्सन शोभना भारतिया (Shobhana Bhartia) और बायोकॉन (Biocon) की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ (kiran mazumdar Shaw) हैं. 

Forbes 2018 List

प्रियंका चोपड़ा, 36

साल 2000 में मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड में कई हिट फिल्में, हॉलीवुड में  Quantico सीरिज़ और खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस Purple Pebble Pictures

एचसीएल (HCL) सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा

एचसीएल के फाउंडर शिव नादर (Shiv Nadar) की बेटी हैं रोशनी नादर मल्होत्रा. HCL एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में है.

एचटी (HT) चेयरपर्सन शोभना भरतिया

शोभना भरतिया हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर हैं. वो भारत के नेशनल न्यूज़पेपर की पहली महिला चीफ एग्ज़ीक्यूटिव बनीं. शोभना को साल 2005 में पद्मा श्री से नवाज़ा गया.

बायोकॉन (Biocon) फाउंडर किरण मजूमदार शॉ

किरण मजूमदार की कंपनी इंडिया की सबसे बड़ी बायोफर्मास्यूटिकल फर्म है. इस कंपनी की सालाना नेट वर्थ 3.4 बिलियन डॉलर है. किरण मजूमदार ने विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रगति में बहुत में योगदान दिया.