Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छात्रों की आवाज से भाजपा इतना डरती क्यों है?-प्रियंका

 

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने को लेकर योगी आदित्यानाथ सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आई है, लेकिन छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतना डरती क्यों है? यह तानाशाही नहीं तो क्या है? अखिलेश कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के सदस्‍य हैं।

गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ पर समाजवादी पार्टी समर्थित छात्र संगठन का कब्जा था।