Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जब पिस्टल ने दिया धोखा, पुलिस ने मुह से किया एनकाउंटर… ‘ठांय-ठांय’..

मेरठ : संभल में एनकाउंटर के दौरान पुलिस का अनोखा कारनामा सामने आया है। खेत में छिपे बदमाशों की घेराबंदी के दौरान जब फायर करने की नौबत आई दरोगा की पिस्टल दगा दे गई।

इसके बाद दरोगा ने ‘ठांय-ठांय’ बोलते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस की दूसरी टीम ने एक बदमाश को पैर पर गोली मारकर पकड़ लिया। एनकाउंटर का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी टीम के बचाव में आ गए हैं।

संभल के असमौली की घटना

घटना संभल के असमौली की है। पुलिस शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। पुलिस के मुताबिक रोकने पर दोनों बैरियर तोड़फर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों गन्ने के खेत में छिप गए। इसके बाद फोर्स बुलाकर मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी गई।

खेत के एक तरफ से दरोगा मनोज कुमार और सिपाही बलराम ने मोर्चा संभाला। पुलिस के अनुसार सामने से फायरिंग होने पर मनोज कुमार ने पिस्टल जाम हो गई थी।

पिस्टल निकाली तो वह नहीं चली। इसके बाद दरोगा और सिपाही ने ‘ठांय-ठांय’ बोलते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। दूसरी टीम ने एक बदमाश को गोली मारकर पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़ा गया आरोपित रुखसाद 25 हजार का इनामी है।