Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को रखना होगा हर सदस्य का अलग ब्योरा, यहां देना होगा जवाब

 
डेस्क: व्हाट्सएप पर बढ़ती भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए ग्रुप एडमिन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके तहत यह फैसला लिया गया था कि अगर किसी व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक कंटेंट पड़ता है तो इसके लिए ग्रुप एडिमन को ही जिम्मेदार माना जाएगा। लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है।
कंपनी के नये नियम के मुताबिक, अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको एमसीएमसी (मीडिया सर्टीफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी) में अपने ग्रुप के बारे में जानकारी देनी होगी और साथ ही यह भी बताना होगा कि आपके ग्रुप में कौन-कौन से सदस्य हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज की निगरानी के लिए मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को एमसीएमसी में जानकारी देनी होगी और ग्रुप सदस्यों के बारे में भी बताना होगा।
हालांकि यह नियम केवल व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप के लिए है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गयी है कि अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक और शेयर करेगा तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि माध्यमों का दुरुपयोग कर साम्प्रदायिक, धार्मिक तथा जातिगत द्वेष पहुंचाने वाले पोस्ट शेयर हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनी को इन पर लगाम लगाने कड़े कदम उठाने होंगे।