Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चन्‍द्रग्रहण के समय क्या करे और क्या न करे, यहां पढ़े…

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को होने वाला है। जो कि भारतीय ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रग्रहण के घटित होने से प्रकृति और मानव जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। ये परिवर्तन अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के हो सकते हैं। जिस तरह चंद्रमा के प्रभाव से समुद्र में ज्वार भाटा आता है, ठीक उसी प्रकार चंद्र ग्रहण की वजह से मानव समुदाय प्रभावित होता है। हर वर्ष पृथ्वी पर चंद्र ग्रहण घटित होते हैं। इस साल 2019 में दो चंद्र ग्रहण होंगे। आइये जानते हैं चंद्रग्रहण के समय हमें क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए।

चन्‍द्रग्रहण के समय क्या न करें

1. किसी भी नये कार्य की शुरुआत करने से बचें।
2. न भोजन बनाएं और न भोजन ग्रहण करें।
3. मलमूत्र और स्नान अत्यंत आवश्यक होने पर ही करें।
4. मूर्ति पूजा और मूर्तियों का स्पर्श न करें, न ही तुलसी के पौधे का स्पर्श करें।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें

1. प्राणायाम और व्यायाम करना चाहिए।
2. चंद्र देव की आराधना करना चाहिए।
3. चंद्र मंत्र “ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात् ” का जप करें।
4. चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद घर में शुद्धता के लिए गंगाजल का छिड़काव करें।
5. स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएँ और उनकी पूजा करें।
6. ग्रहण समाप्त होने पर ताजा भोजन बनाएँ और खाएं। याद रखें अगर भोजन पहले से बना हुआ है तो ग्रहण से पूर्व उसमें तुलसी डाल दें ताकि वह भोजन दूषित न हो।
7. चंद्रग्रहण के बाद जरुरतमंद व्यक्ति और ब्राह्मणों को अनाज का दान करें।