Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फ़िल्मी गाने पर परेड करते नागालैंड पुलिस का विडियो हुआ वायरल,केन्द्रीय मंत्री ने लिखा ये

Viral:

आपने सेना के जवानों और पुलिस के जवानों को बैंड धुन परेड करते तो खूब देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी फ़िल्मी गाने पर परेड करते हुए देखा या सुना है ? अगर नहीं तो यहाँ हम आपको दिखा रहे हैं ऐसा ही विडियो वो भी अपने देश के.

हाल ही में पुलिस की परेड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान ‘ढल गया दिन, हो गई शाम’ की धुन पर जवान परेड करते नजर आ रहे हैं। यह जीतेंद्र की फिल्म ‘हमजोली’ का गीत है जो साल 1970 में आई थी। वायरल वीडियो में परेड कर रहे जवान नागालैंड पुलिस के बताए जा रहे हैं।


भारतीय सेना के मेजर गौरव आर्य ने पहली बार ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया। मेजर आर्य ने ट्विटर पर लिखा, ‘वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मुझे बताया गया है कि यह वीडियो नागालैंड पुलिस है। दिल को छू लेने वाला नजारा जिसने मुझे हंसाया। मैं आइज़ॉल और शिलांग में बड़ा हुआ। सेंट एडमंड्स में, मेरे पास खासी, नागा, मिजो और मणिपुरी दोस्त थे। नागालैंड से किसी भी चीज का मतलब दोस्ती और खुशमिजाज यादें। आगे जाके क्या करोगे… पीछे मुड़’


इस विडियो पर केन्द्रीय मंत्री किरण रिजीजू का रिएक्शन आया और उन्होंने भी इसकी पुष्टि की और बताया ये नागालैंड पुलिस ही है.