Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

OMG! एक दिन में इतना खून पी जाते हैं वैम्पायर चमगादड़

वैम्पायर चमगादड़ एक दिन में अपने वजन के आधा बराबर खून पीते हैं। ये चमगादड़ फल, फूल और कीड़े खाने वाले जीवों की श्रेणी में आते हैं पर उनसे बिल्कुल अलग होते हैं। इनके खून में कम पोषक तत्व होते हैं और ये घातक वायरस के लिए पोषणकारी होते हैं। प्रतिरोधक क्षमता और पाचन के मामले में अन्य चमगादड़ों के मुकाबले  इसके जीन अलग तरह से काम करते हैं।
इस बात का खुलासा डेनमार्क स्थित कोपनहेगन यूनिवर्सिटी की डॉक्टर मरी जेपेडा मैनडोजा ने एक रिसर्च करके किया है। उन्होंने बताया कि “वैम्पायर चमगादड़ के अंदर ऐसे जीन होते हैं जो खून के हानिकारक तत्वों का सामना कर सकते हैं।” खून में हाई प्रोटीन (93%) और कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट (1%) और विटामिन होते हैं। चमगादड़ों की मल में 280 तरह के ऐसे बैक्टीरिया पाए जाने के सबूत मिले हैं, जो दूसरे जीवों को बीमार बना सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि इनके जीन अन्य चमगादड़ों के मुकाबले छोटे और अलग होते हैं। इनके डीएनए में रोग से लड़ने की क्षमता अधिक होती है। इनमें खून पचाने की क्षमता भी अधिक होती है और ये वायरल बीमारियों से लड़ सकते हैं। ये कीड़े पाचन, प्रतिरोधक क्षमता और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।