Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Vaastu की ये बातें याद रखीं, तो घर में होगा खुशियों का बसेरा…

img_20161119011430वो कहते हैं ना अपनी कमाई से अपना घर बना लेना किसी सपने के जैसा होता है। लोग जिंदगी भर की कमाई एक घर बनाने में लगा देते हैं।

लेकिन  कभी-कभी ऐसा होता है कि घर के नक्शे, दिशा  में कमी रह जाती है जिसका खामियाजा इंसान को पूरी जिंदगी भुगतना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं वास्तु दोष की जिसका सीधा प्रभाव इंसान पर पड़ता है। अगर घर में वास्तुदोष हो तो परिवार में कलह, पैसों की परेशानी और रोगों का घर में वास हो जाता है। अगर आपने इन बताए हुए टिप्स को follow किया तो आपको कभी कोई दिक्कत नहीं होने वाली।
वास्तु की ये बातें याद रखी तो घर में होगा खुशियों का बसेरा, नहीं होगी कभी भी पैसों की कमी। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक घर कितना भी अच्छा है अगर उसमें वास्तु दोष है तो फिर वह रहने लायक नहीं रह जाता है। वहीं अगर कुछ छोटी बातों का ख्याल रखा जाए तो इससे बचा सकता।
1-परिवार के मुखिया और उसकी पत्नी का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम, या फिर पश्चिम-दक्षिण में हो तो अच्छा है। रसोई घर भी दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम की ओर होना चाहिए। रसोई घर को अगर वास्तु के हिसाब से बनाया जाए तो भोजन स्वादिष्ट और लोगों की सेहत भी बनी रहती है।
2- पूजा घर और स्टडी रूम उत्तर-पूर्व की ओर हो।
3- घर के अंदर टॉयलेट नहीं होना चाहिए।  लेकिन मजबूरी में बनाना पड़े तो उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाएं।  सीढ़ियां दक्षिण-पश्चिम में बनी हों।
4- घर पुराने मलबे से न बनवाएं। इसमें नाकारात्मक ऊर्जा रहती है। पुराने मलबे में कोयला, हड्डी, कपड़े हो सकते हैं जिससे हेर-फेर का भी चक्कर हो सकता है।
 5- घर का मुंह, उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए। जिस प्लॉट पर घर बने वह कम से कम वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए।
6- हैंडपंप और वाटरटैंक उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए।
7- बिजली के मुख्य कनेक्शन, इनवर्टर या जनरेटर दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम में होने चाहिए।
8- प्लॉट की खुदाई उत्तर-पूर्व से और भराई दक्षिण-पश्चिम से करें।
9- दक्षिण-पश्चिम का कोना 90 डिग्री का होना चाहिए।
10- मकान बनाने के बाद वास्तु पूजा या वास्तु शांति पूजा जरूर कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.