Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संयुक्त राष्ट्र ने घटाई वैश्विक आर्थिक विकास दर 3 प्रतिशत से घटाकर 2.7 की

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की इस साल की विकास दर के अपने अनुमान को मंगलवार को घटाकर 2.7 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही संस्था ने 2020के लिए अपने अनुमान को 2.9 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले संस्था ने जनवरी में कहा था कि वित्त वर्ष 2019 और 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि सबसे ज्यादा विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को आंतरिक और बाहरी तथ्यों के दुर्लभ योग- व्यापारिक तनाव और राजनीतिक अस्थिरता- के कारण उसे अपने अनुमान में संशोधन करना पड़ा है। यूएन के अनुसार, इस प्रकार से, 2018 में तीन प्रतिशत वृद्धि के बाद, वैश्विक आर्थिक वृद्धि इस साल कुछ कम 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के बारे में इसमें कहा गया है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीतिगत अनिश्चितता तथा कंपनियों के कमजोर आत्मविश्वास विश्व की आर्थिक वृद्धि के लिये चुनौती है। इसको देखते हुए वैश्विक आर्थिक वृद्धि के अनुमानों को जनवरी की तुलना में घटा दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में वैश्विक सकल उत्पाद वृद्धि दर 3.0 प्रतिशत रही। वहीं2019 में इसके 2.7 प्रतिशत और 2020 में 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि में नरमी के पीछे कई कारकों को चिन्हित किया गया है जिसमें अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार तनाव फिर से बढ़ना, वित्तीय स्थिति में अचानक गिरावट तथा जलवायु परिवर्तन का बढ़ता प्रभाव शामिल हैं।