Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

9 वें दिन लुका छिपी ने पार किया 60 करोड़ का आकड़ा…

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सैनन इन दिनों अपनी फिल्म लुका-छुपी के जरिए खूब छाए हुए हैं। दो हफ्ते पहले रिलीज हुई ये फिल्म खूब चर्चा में हैं।

दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही हैं। कार्तिक और कृति की जबरदस्त एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

अब तक ऐसा रहा फिल्म का हाल

जानकारी के लिए बता दें 9वें दिन फिल्म ने 5.20 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की अबतक की कमाई कुल 62.05 करोड़ की कमाई हो गई है। इसकी जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट ने ट्वीट करके दी हैं। लिखा है कि यंगर जनरेशन को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है।

ये बॉक्स ऑफिस पर इस कदर धमाल मचाया था कि हर कोई दंग हो गया था। बता दें कि कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड उनकी हालिया रिलीज फिल्म लुका छुपी भी बनाती हुई नजर आ रही है।

ऐसी है ‘लुका-छिपी’ 

जानकारी के लिए बता दें दोनों अपने लिवइन की कहानी अपने परिवार वालों को सुनाते हैं। झूठी शादी का नाटक भी दोनों करते है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्त्री के बाद दिनेश विजान इस फिल्म से भी कमाल दिखा गए हैं। फिल्म को सिनेमेटोग्राफर लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल देखना ये है कि आखिर ये फिल्म और कितनी कमाई करती है।