Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल: रविवार को इन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

 

रविवार का दिन कैसा रहेगा। किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी निराशा। व्यापार में होगा घाटा या मिलेगा लाभ। नौकरी में मिलेगी खुशखबरी या होंगे हताश। जानिए आज के दिन का पूरा हाल प्रदेश जागरण पर…

*बारह राशियों का राशि फल*

मेष – मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन का पहला भाग थोड़ा असमान्य रहेगा। लेकिन मध्यान बाद से स्थिति कुछ विषयो को छोड़ सामान्य बनने से मन को राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज उतार चढ़ाव आएगा। इसका असर आपके निर्णयों पर भी पड़ेगा और आप गलत साबित होंगे। बड़े कार्यो में निवेश से बचें। आज नियमित आय की जगह शेयर सट्टे आदि के काम से आकस्मिक लाभ की संभावना अधिक है। भाई बंधुओ से धन अथवा अन्य कारणों से कलह होगी। माता को छोड़ अन्य किस से कम ही बनेगी। लापरवाही में चोट लगने की संभावना है।

वृष – आज का दिन बीते दिनों की तुलना में राहत भरा रहेगा। लेकिन मन मे द्वंद रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक कल जैसी स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद किसी पुराने संबंध अथवा सौदे से धन लाभ होगा। जिससे थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी लेकिन संतोष नही। आज आप किसी साधन द्वारा एकदम से मोटा लाभ पाने के चक्कर मे रहेंगे। लेकिन किसी का सहयोग ना मिलने पर अंत मे आगे के लिए टाल देंगे पर हार नही मानेंगे। घरेलू वातावरण में संध्या के समय सुधार आएगा। आज सेहत में नरमी रहेगा।

मिथुन – सार्वजिनक व्यवहार आज किसी न किस रूप में काम आएगा। घर में ना सही बाहर के लोग समय पड़ने पर अपने सामर्थ्य अनुसार मदद कर देंगे। कार्य क्षेत्र पर जैसी उम्मीद लगाए थे वैसा व्यवसाय नही मिलेगा। उधारी लेने वाले हावी रहेंगे। लेकिन देने वाले आगे के लिये टरकाने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ ही रहेगा। आर्थिक कारणों से आज किसी न किसी से कलह होकर ही रहेगी। नौकरी पेशाओं को मनमर्जी कार्य करने पर कड़वी बाते सुनने को मिलेंगी। सेहत में थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे।

कर्क – आज दिन के आधे भाग में सुख शांति कामनापूर्ति तथा आधे भाग में शोक संताप हानि से मन दुविधा में रहेगा। दिन के आरम्भ से मध्यान तक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। इसका लाभ अवश्य उठाये। कार्यों के प्रति वैसे तो आज गंभीर ही रहेंगे, लेकिन घर या बाहर किसी से हंसी-मजाक में अथवा रंजिश के कारण झगड़ा होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में आशानुकूल गति नही रहेगी। फिर भी आवश्यकता पड़ने पर कही न कहीं से धन का जुगाड़ कर लेंगे। परिजनों की जगह बाहर के लोगो से बात करना अधिक भायेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ न कुछ कमी रहेगी।

सिंह – आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिजनों से खरी-खोटी सुनने को मिलेंगी। आपका ध्यान भी इधर उधर की बातों में ज्यादा रहेगा। अपने कार्यों के प्रति इतने गंभीर नही रहेंगे जितने पराये झगड़ो में रुचि दिखाएंगे। लेकिन एक बार किसी कार्य से जुड़ने पर उसे गंभीरता से पूर्ण करके ही हटेंगे। नौकरी पेशा बेहतर प्रदर्शन कर सम्मान के अधिकारी बनेंगे अतिरिक्त आय बनाने के मौके भी मिलेंगे लेकिन अधिक मेहनत वाले होने के कारण टालमटोल कर सकते है। सेहत वैसे तो ठीक ही रहेगी लेकिन शरीर की अनदेखी आगे के लिये परेशानी ना करें इसका ध्यान रखें।

कन्या – कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन का आधे भाग लाभ के अवसर प्रदान करेगा। इसके बाद भी आर्थिक व्यवसायिक दृष्टिकोण से दिन ठीक ही रहेगा। लेकिन सेहत में धीरे धीरे नरमी आने लगेगी। सेहत की अनदेखी के चलते कार्यों से मन हटेगा। कार्य क्षेत्र पर दोपहर तक ही आवश्यक अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगे। धन लाभ भी आशाजनक रहने से ज्यादा चिंता नही होगी। सरकारी क्षेत्र से लाभदायक समाचार मिल सकते है। माता अथवा अचल संपत्ति से लाभ होते-होते आगे के लिये टल सकता है।

तुला – आज के दिन दोपहर तक आपकी दिनचार्य धीमी रहेगी। कार्य व्यवसाय की मुश्किलों का कहीं से कोई हल ना मिलने के कारण सोच में डूबे रहेंगे। घर मे भी निराशा में आकर किसी की मामूली बात पर झगड़े पर उतारू हों जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति आस्था तो रहेगी, लेकिन लालच में आकर पाप कर्म मे जल्दी भटक सकते है धर्म कर्म भले ही ना करें।व्यवसायी वर्ग को गलत मार्ग से धन कमाने के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई बंधु के गलत व्यवहार से मन आहत हो सकता है। सेहत में थोड़ा सुधार दिखने पर लापरवाही करेंगे जिससे दोबारा खराब हो सकती है।

वृश्चिक –  आज घर मे छोटी-छोटी बातों पर वातावरण उग्र बनेगा। बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे, लेकिन मध्यान के बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा। जो लोग आपकी हर बात का विरोध कर रहे थे उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा लेकिन अहम के कारण स्वीकार करने की जगह बात को रफा दफा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे फिर भी संध्या तक छोटी छोटी आय से दिन भर का खर्च निकाल लेंगे। नौकरी पेशाओं को आज परिश्रम का फल नही मिल पायेगा, लेकिन मेहनत आज नही तो कल अवश्य फल देगी।

धनु – आज का दिन आपको मिला-जुला फल देगा। दिन के आरंभ में जिस कार्य मे हानि का भय रहेगा, मध्यान बाद उन्ही से लाभ होता देख अपना निर्णय बदलना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में आज असमंजस की स्थिति रहेगी हानि के डर से जोखिम लेने से डरेंगे। लेकिन आज लाभ जोखिम लेकर ही पाया जा सकता है। इसका ध्यान रखें। धन की आमद में अन्य दिनों की अपेक्षा सुधार आएगा। सरकारी कार्यों में भय का वातावरण बनेगा उलझने बढ़ने का डर सताएगा। घरेलू वातावरण में गलतफहमियां परिजनों से वैचारिक दूरी बनायेगीं। आज रिश्तों को केलव जरूरत के समय ही महत्त्व देंगे।

मकर – आज सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान तो अवश्य मिलेगा, लेकिन मतलब रहने तक ही। काम के समय कोई आगे नही आएगा। जिन लोगों को आप अपने अत्यंत निकट मानते थे, वह भी आवश्यकता के समय टालमटोल करते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र से मध्यान पूर्व तक ही लाभ उठाया जा सकता है वह भी अल्प मात्रा में ही इसके बाद परिस्थितियां हानिकारक बनने लगेंगी। निवेश किया हुआ धन कही फंसने से मन मे बेचैनी बढ़ेगी। सरकारी मामले आज अधिक उलझने के कारण अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी। घर के लोगो का आपकी मनोदशा को नजरअंदाज कर अपने सुख-सुविधा को प्राथमिकता देंना मनोबल तोड़ेगा।

कुंभ – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज प्रातः काल से ही मन में यात्रा की योजना बनेगी। लेकिन अंत समय मे किसी न किसी कारण से टालनी पड़ेगी। कार्य व्यवसाय में आज भी मन कम ही लगेगा। फिर भी पुराने व्यवहारों से आय की संभावना बनेगी। लेकिन धन लाभ आशा से कम ही होगा। किसी विशेष कार्य के लिये उधार लेने की योजना बनाएंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं पर आख बंद कर ख़र्च करेंगे। लेकिन परोपकार के लिये कृपणता दिखाएंगे। घर का वातावरण शांत ही रहेगा। सेहत शारीरिक दर्द थकान को छोड़ ठीक रहेगी।

मीन – आज के दिन कार्य क्षेत्र पर अन्य लोगों का दखल बढ़ने से स्वयं के हित साधने में परेशानी आएगी। फिर भी कल की तरह स्वयं को लाचार नहीं बनने देंगे। उद्दंडता का अपने स्वभाव अनुसार दमन कर अपने मन के अनुसार कार्य करेंगे। धन की आमद आज थोड़ी थोड़ी मात्रा में होगी। आज आप सुख सुविधा पर जमकर धन लुटाएंगे, जिससे परिजन भी प्रसन्न बने रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई कार्य करने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी। संध्या का समय दिन की तुलना में अधिक आनंद से बीतेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव लगा रहने पर भी बाधक नही बनेगा।