Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सदी की सबसे बड़ा चन्द्र ग्रहण आज, बेहद खास है इस बार की गुरु पूर्णिमा

27 जुलाई, शुक्रवार का सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगाने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा। इस चंद्रग्रहण में कई संयोग एक साथ बनने जा रहा है जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास रहेगा।

गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का संयोग 18 साल के बाद बन रहा है। इससे पहले 16 जुलाई 2000 को गुरु पूर्णिमा  के दिन ऐसा चंद्रग्रहण लगा था। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दोपहर के बाद और रात का ग्रहण सबसे प्रभावशाली और लंबा होता है। करीब 150 साल बाद ग्रहण ऐसा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है।

सदी का सबसे लम्बा ग्रहण

27 जुलाई को यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण भी होने जा रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 54 मिनट 33 सेकंड होगी।
लगभग 26 महीने बाद मंगल पृथ्वी के बेहद करीब होगा। इस संयोग के कारण यह ग्रहण काफी प्रभावशाली  होगा। ज्योतिष के जानकारों का कहना है इससे प्राकृतिक आपदाओं का भय रहेगा।

चंद्रग्रहण के दौरान मंगल और केतु के बीच त्रिग्रही योग बनेगा। केतु के साथ मकर राशि में चंद्रमा के होने से भी ग्रहण योग बन रहा है। जब चंद्रमा और केतु किसी राशि में एकसाथ होते हैं तब ऐसा योग बनता है। 

यह चंद्रग्रहण इस बार मंगल और केतु के बीच त्रिग्रही योग बनेगा। चंद्रमा के मकर राशि में होने से यह योग बन रहा है। यह चंद्रग्रहण बहुत खास है क्योंकि एक साल में दो बल्डमून बन रहा है। इससे पहले 31 जनवरी को पहला ब्लडमून बना था