Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तैमूर की क्यूटनेस ने तोड़े सारे रिकॉड, नहीं यकीन आता तो खुद देख लें…

बॉलीवुड के सबसे क्यूट और फेमस स्टारकिड तैमूर अली खान का पहला बर्थडे आने वाला है. वैसे तो अपने जन्म से ही तैमूर सबसे चहेते स्टारकिड रहे है. उनकी फैन फॉलोविंग अभी से इतनी ज्यादा है कि तैमूर की एक जरा-सी हरकत भी सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच तुरंत वायरल हो जाती है.

हाल ही में बर्थडे के पहले ही बांद्रा के एक पार्क में तैमूर झूला झूलते हुए नजर आये. तैमूर अपनी नैनी के साथ पार्क में घूमने गए थे. जब से तैमूर इस दुनिया में आये है तब से ही फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने है.

तैमूर की क्यूटनेस के हुए सभी दीवाने

तैमूर है ही इतने क्यूट जिन्हे देखकर तो कोई भी उनका फैन हो जाये. झूला झूलते हुए तैमूर की क्यूटनेस देखने ही बनती है. इतनी छोटी सी उम्र में ही उनके इतने फैंस है तो बड़े होकर तो फैन फॉलोविंग के मामले में ये छोटे नवाब सभी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

फोटोज में आप देख सकते है ग्रे टी-शर्ट और महरून पेंट में तैमूर कितने क्यूट लग रहे है और उनकी नैनी उन्हें झूला झूला रही है. हर बार की तरह इस बार फिर तैमूर की मासूमियत और क्यूटनेस को देखकर आप सभी खुश हो जायेंगे.

तैमूर के बर्थडे के लिए उनके मम्मी करीना और पापा सैफ खास तौर पर प्लानिंग कर रहे है. तैमूर का फर्स्ट बर्थडे 20 दिसंबर को आने वाला है. तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

कही से सुनने में आ रहा था कि तैमूर का बर्थडे फॉरेन में मनेगा तो कही से सुनने में आ रहा था कि पूरा बॉलीवुड तैमूर के बर्थडे में शामिल होगा. अब तो बस फैंस को इंतजार तैमूर के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन को देखने का है.