देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
- गन्ने की एक खेत में बछड़े के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों की माने तो बछड़े को बाघ में अपना शिकार बना लिया है। मौके से मिले बाघ के पैरों के निशान को देखकर लोग खौफ में हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचाता था।
- प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अशरफनगर ग्रंट निवासी भारत पुत्र बल्देव अपने जानवरों को एक जगह से दूसरी जगह पर बांधने जा रहे थे। तभी एक बछड़ा उनके हाथ से छूट गया। वह बछड़े को पकडऩे निकला। बछड़ा बाजरे के खेत में घुस गया। इसके बाद काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिला।
- कुछ देर बाद भारत को बाघ की दहाड़ सुनाई दी। जिसे सुन वह खेत से निकल आया और फिर दोबारा नहीं गया। सुबह होने पर वह कुछ लोगों के साथ गन्ने खेत में गया। जहां उसे बाघ के पंजों के निशान मिले। कयास लगाया जा रहा है कि बाघ बछड़े को खेत में मारने के बाद खींच ले गया।
- मौके पर उसे खून के छींटे, बछड़े की पूछ और पैरों के निशान मिले। यह देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को अवगत कराया लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा।