Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VIDEO: इस साल अयोध्या में मनाई जाएगी देश की सबसे बड़ी दिवाली, जलाए जायेंगे लाखों दिये

आगामी अयोध्या दीपोत्सव-2018 इस बार देश की सबसे बड़ी दिवाली के रूप में जानी जाएगी, जो यहां तीन दिन तक मनाई जाएगी। इस दौरान राम की पौड़ी पर 3 लाख दिए जलाए जाएंगे, ताकि अयोध्या दीए की रोशनी से पूरी तरह जगमगा उठे।

इस बार यहां रामलीला भी होगी और पुष्पक विमान से उतरे भगवान राम की आगवानी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किमजोंग-सुक करेंगी।

इस अवसर पर 11: 30 से 3:30 बजे तक श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों सहित भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोरिया, रूस, लाओस, ट्रिनीडाड के कलाकारों के साथ ही प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 500 लोक कलाकार भाग लेंगे।

कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला स्मारक का शिलान्यास

इस मौके पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं अतिथियों द्वारा 3:00 से 03:15 बजे तक राम बाजार, शिल्प ग्राम का उद्घाटन एवं पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की बालू की कलाकृति का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद 03:15 बजे से 3:30 बजे तक उत्तर प्रदेश एवं बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला द्वारा रानी हो पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद 3:30 से 4:00 बजे तक सीएम योगी और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला द्वारा संयुक्त रूप से रानी हो स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा। 

जिसके बाद हेलीकॉप्टर से श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के स्वरूपों का आगमन होगा, जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर स्थापित मंच पर ले जाया जाएगा। मंच पर इन स्वरूपों का सीएम योगी, किमजोंग-सुक व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राम कथा पार्क में एक मंच पर श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण जी के स्वरूपों के आगमन पर उनकी पूजन और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा।

इन सब कार्यक्रमों के बाद शाम 6: 15 से 6:45 बजे तक नया घाट पर सरयू जी का पूजन एवं आरती की जाएगी। इसके बाद सीएम योगी और किमजोंग-सुक द्वारा संयुक्त रूप से दीपदान भी किया जाएगा। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद रात के वक्त आयोध्या के नया घाट पर आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। जबकि देर राम कथा पार्क में इण्डोनेशिया, रूस, ट्रिनीडाड की रामलीला का मंचन एवं कोरिया के कृषक नृत्य की प्रस्तुति होगी।