Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिटीज़न जर्नलिस्ट: राजधानी के इस इलाके में नहीं है कोई सरकारी विद्यालय,गन्दगी से भरी है नालियाँ

सिटीज़न जर्नलिस्ट/लखनऊ|

चतुर्थ वार्ड 5 गायत्री नगर कॉलोनी प्रीति नगर कॉलोनी नौबस्ता कॉलोनी हरिओम नगर कॉलोनी रामलीला मैदान के आसपास की कालोनियों कोई कार्य नहीं हो रहा है| ये दावा है वहीँ के रहने वाले एक नागरिक का|सिटीज़न जर्नलिस्ट से हमें मिली जानकारी के अनुसार,लखनऊ के फैज़ुल्लागंज मोहल्ले में (रामलीला मैदान  के आसपास) कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है|

  • 2 साल चुनाव के हो चुके हैं उत्तर प्रदेश की सरकार मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर विकास नहीं हो रहा है| परेशान जनता के लिए जहाँ एक ओर सड़क,नाली और सीवर की समस्या है तो दूसरी ओर स्ट्रीट लाइट के बिना लोग अँधेरे में रहने को मजबूर हैं|
  • क्षेत्र में नालियां कूड़े के ढेर से पटी पड़ी हैं और लोग परेशान है, न कहीं भी भी कूड़ा दान नहीं रखा हुआ है ना तो कभी फागिंग होती है|
  • जिसकी वजह से मच्छर भी एक बड़ी समस्या है जो तमाम बीमारियों को बुलावा देती है |
  • बात करें अगर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को हजारों चक्कर लगाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है |
  • इस सम्बन्ध में 11 अप्रैल 2017क्षेत्र के समाजसेवक जे.पी. द्विवेदी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से भी गुहार लगायी और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव को भी ज्ञापन दिया लेकिन वही ढाक के तीन पात और समस्या जस की तस|
  • बात करें सरकारी विद्यालय की तो इस क्षेत्र में एक भी सरकारी विद्यालय नहीं जहाँ ग़रीब जनता के बच्चे आसनी से शिक्षा ग्रहण कर सकें|
  • सिटीजन जर्नलिस्ट ने प्रदेश जागरण से इस आशय से समस्या बतायीं कि ये बातें शासन और प्रशासन तक पहुंचे और जनता की समस्या का समाधान हो|

 

समस्त जानकारी सिटिज़न जर्नलिस्ट (समाजसेवी) जे.पी. द्विवेदी,फैज़ुल्लागंज से प्राप्त|