Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तराई वेलफेयर एसोसिएशन ने शारदा व उल्ल नदी की सफाई का लिया संकल्प

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
राष्ट्रीय राजधानी में बीते शनिवार को यमुना की सफाई को लेकर चल रहे स्वच्छ यमुना अभियान मे तराई वेलफेयर एसोसिएशन के युवाओं ने भाग लिया। बहुउपयोगी नदी यमुना की सफाई कर समाज मे स्वच्छता का सन्देश दिया। यह जानकारी लखीमपुर निवासी संस्था सदस्य विवेक श्रीवास्तव ने दी। साथ ही उन्होंनेे बताया कि सभी सदस्यों ने इस दौरान खीरी की दो प्रमुख नदियों में शामिल शारदा व उल्ल नदी की सफाई का संकल्प भी लिया है। जिस पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
व्रज क्षेत्र की आस्था का प्रतीक यमुना नदी को मैला होता देख एम्स के डॉक्टर विवेक दीक्षित ने स्वच्छ करने की ठानी। 2013 में चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, वैज्ञानिकों, समाजसेवियों व अन्य गणमान्य लोगों की मदद से यमुना को स्वच्छ करने का अभियान चलाया। यमुना सफाई के जुनून में डॉ दीक्षित आगे चलते गए कारवां बनता गया।उन्होंने स्वच्छता का यह जनजागरण सामाजिक संचार माध्यमों पर भी किया और फ़ेसबुक पर यमुना स्वच्छता अभियान नामक पेज बना कर नदी सफाई के रचनात्मक प्रयास जारी रखे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तराई विकास व पहचान को लेकर सहयोग, सामंजस्य, उत्थान के नारे के साथ सक्रिय तराई वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार का दिन यमुना सफाई को समर्पित किया।आईटीओ पुल के नीचे छठ घाट पर एकत्र हुए तराई मित्रों ने नदी व घाट सहित उसके आसपास के स्थान को विधिवत साफ किया। इस बीच तराई वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने तराई क्षेत्र की उल्ल नदी की सफाई का संकल्प लेते हुए शारदा नदी की सफाई व बाढ़ पीड़ितों की मदद की भी प्रतिज्ञा ली। खीरी की दोनों प्रमुख नदियां इन दिनों भीषण गंदगी का शिकार हो चुकी हैं। बाढ़ के मौसम में इन नदियों में गंदगी का अंबार लग जाता है। बहुउपयोगी दोनों ही नदियां खीरी के लिए जीवनदायिनी मानी जाती हैं। इन नदियों से बड़े पैमाने पर खीरी के किसान सिंचाई का काम करते हैं। ऐसे में इनकी स्वच्छता के लिए बढ़ाए गए कदम से एक बड़ी शुरुआत हुई है। इस स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से रीवर डॉक्टर विवेक दीक्षित, पूर्व छत्रसंघ अध्यक्ष हिमांशू तिवारी, युवा समाजसेवी विवेक श्रीवास्तव, योगगुरु मंगेश त्रिवेदी, विशाल श्रीवास्तव, उदित त्रिवेदी, आशुतोष कंडवाल, अनुराग पांडेय, अभिषेक रायजादा, विशाल कुंद्रा, गगन मेहरोत्रा समेत दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।