Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाना और तनुश्री विवाद में चश्मदीद गवाह आया सामने …

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न के विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। आपको बता दें इन दोनों के पक्ष में अब तक कई सेलेब्स अपनी आवाज उठा चुके हैं। लेकिन अधिकतर बॉलीवुड स्टार्स तनुश्री के पक्ष में अपनी बात रखते नज़र आए है।

हाल ही में इस विवाद की चश्मदीद गवाह डेजी शाह ने चुप्पी तोड़कर अपना बयान दिया। डेजी शाह उस वक्त गणेशाचार्य की असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी।

3 दिन तनुश्री ने डांस प्रैक्टिस

उन्होंने मीडिया से कहा ​​कि वहां सेट असिस्टेंट का बहुत कम काम होता है।उस वक्त 3 दिन तक तनुश्री ने डांस की प्रैक्टिस की थी। उस दौरान में 2 दिन सेट पर गई थी लेकिन तीसरे दिन क्या हुआ था मुझे नही पता। पर उनके साथ कुछ गलत हुआ हो तो मैं पूरी तरह उनके साथ हूं।

गौरतलब है कि यह मामला 2008 का है जिसे 10 साल हो गए है। यह मामला फिल्म ‘होर्न ओेके’ के दौरान का है। उस वक्त एक गाना शूट करना था। वह इंटीमेट सीन था जिसे लेकर तनुश्री असहज महसूस कर रहीं थीं तो उन्होंने सीन करने से मना कर दिया।

इसके बाद गुस्साएं लोगों ने तनुश्री की कार पर हमला भी किया था वहीं नाना पाटेकर ने सीन करने के लिए जोर भी दिया था लेकिन तनुश्री नहीं मानी। इसके बाद तनुश्री की जगह राखी सावंत ने डांस किया था।

आपको बता दें इसके बाद से तनुश्री को काम मिलना बंद हो गए थे। वह आखिरी बार फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में नज़र आई थी। इसके बाद वह अमेरिका चली गईं थी।