Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सलमान खान ने शेयर किया स्पेशल फैन का वीडियो, दिया ये मैसेज…video

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हजारों फैंस सलमान की एक झलक पाने के लिए हर वक्‍त उनके घर के बाहर डटे रहते हैं। सलमान जहां जाते हैं, वहां भीड़ जुट जाती हैं।

वहीं सलमान भी अपने फैन्स का बहुत ध्यान रखते हैं। वह फैंस के प्रति अपना प्यार और समर्पण समय-समय में दर्शाते रहते है। सलमान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपनी एक प्यारी सी फैन को शुक्रिया बोला है।

सलमान खान ने शेयर किया वीडियो 

दरअसल, सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी एक दिव्यांग फैन अपने पैर से उनकी खूबसूरत तस्वीर बना रही हैं। जमीन पर बैठी उस फैन ने मोबाइल में सलमान खान की फोटो खोल रखी है और वह उसे देखकर पैर से पेंटिंग बना रही है।

सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, God bless… can’t reciprocate the love but prayers and much love !!! सलमान के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।