Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शेयर बाजार: रुपए में फिर टूट, डॉलर के मुकाबले 70.95 पर पहुंचा

मुंबई: डॉलर की कीमत रुपए के मुकाबले लगातार बढ़ती जा रही है। महीने के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार खुलते ही रुपया लुढ़क गया। आज कारोबार की शुरुआत 21 पैसे की कमजोरी के साथ हुई। रुपया 70.74/डॉलर के मुकाबले 70.95/डॉलर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को रुपए ने 70.90 का निचला स्तर छुआ था। आज से पहले रुपए की कीमत डॉलर के मुकाबले कभी इतनी कम नहीं हुई।

एशियाई बाजारों में लगातार गिरावट

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन एशियाई बाजारों में जापान के बाजार निक्केई समेत सभी बाजारों में गिरावट है। वहीं चीन के भी शेयर बाजार में कमजोरी आई है। सबसे ज्यादा कमजोरी हांग कांग के बाजारों में देखी जा रही है। जापान का बाजार निक्केई 39 अंक यानी करीब 39.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 377 अंक या 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,787 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 15 अंक की गिरावट के साथ 2,722 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को बाजार का हाल

गुरुवार 30 अगस्त को भी शुरूआती कारोबार के दौरान रुपया 70.90 रुपये प्रति डालर के दिन के रिकार्ड निम्न स्तर को छू गया था। हालांकि, भारतीय रिजव बैंक के विभिन्न स्तरों पर हस्तक्षेप ने आगे और गिरावट आने पर कुछ अंकुश लगा दिया तथा कारोबार के अंत में इसमें कुछ सुधार आया। तेल आयातक कंपनियों की मजबूत डॉलर मांग से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। कच्चे तेल मूल्य में तेजी आने के बीच महंगाई बढ़ने की आशंका तथा घरेलू शेयर बाजार से विदेशी कंपनियों द्वारा लगातार पैसा निकालने से भी घरेलू मुद्रा प्रभावित हई।