Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राज्य संपत्ति विभाग ने शिवपाल के लिए अलॉट किया नया बंगला

लखनऊः समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे के संयोजक शिवपाल यादव को राज्य संपत्ति विभाग ने नया बंगला अलॉट किया है। अब शिवपाल का 6-LBS नया आशियाना होगा।

बता दें कि राज्य विभाग ने जो शिवपाल को बंगला अलॉट किया गया है वह पहले बसपा का कार्यालय हुआ करता था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी पूर्वमुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगले खाली करा लिए गए थे।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

शिवपाल को इतना बड़ा बंगला अलॉट होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पदों पर आसीन सभी लोगों को यह बात पच नहीं रही कि शिवपाल को किस कारण बंगला अलॉट किया गया है। यादव वर्तमान में, इटावा जिले के जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं। एक विधायक की हैसियत से इतना बड़ा बंगला अलॉट होना सबको अटपटा लग रहा है।