Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा विधायक ने कहा- 22 जनवरी को आयोजित होगा पोल खोलो सम्मेलन

फिरोजाबाद|

  • सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में पोल खोलो सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
  • उन्होंने जनता से अपील की कि सभी सम्मेलन में आकर सुने और देखें किसकी क्या पोल खोली जाएगी।
  • वहीं सपा बसपा गठबंधन पर बोले यह गठबंधन ज्यादा लंबा नहीं चलेगा अगर नेता जी बहिन जी की हाँ में हां मिलाते रहे तो चलता रहेगा।
  • आगे विजय प्रताप यादव को लोकसभा टिकट पर किस पार्टी से चुनाव लड़ाएंगे पर कहा जनता से पूछेंगे अगर यहां से शिवपाल यादव प्रसपा से चुनाव लड़ेंगे तो उनका सम्मान है बाकी जनता जो निर्णय देगी निर्दलीय, भाजपा या किससे चुनाव लड़ेंगे उसी के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

  • वहीं बीते दिन प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बयान पर कहा वे अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं इसीलिए बौखलाहट में ये बयान दे रहें है भगवान उनको सद्बुद्धि दें। वार्ता के दौरान उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू और अन्य समर्थक मौजूद रहे।