Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : शिवपाल का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन, ढ़ह रहा है सपा का किला

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना खत्म होने से पहले आए रुझान ने साफ कर दिया है कि केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। जिसके बाद तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा से इस बार के चुनाव में उत्तर प्रदेश में 2014 जैसा प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद नहीं की जा रही थी लेकिन भाजपा ने एक बार फिर से अपने आपको साबित किया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए इस बार फिर उत्तर प्रदेश में 53 सीटों से आगे चल रही है, जबकि आगे के समय में यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बुरी खबर समाजवादी पार्टी के लिए है और खासकर सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह के लिए। इस बार के चुनाव में चार राउंड की वोटिंग के बाद शिवपाल सिंह यादव के खाते में अभी तक मात्र 9425 वोट ही आए हैं।

जिसके बाद शिवपाल के राजनीतिक करियर का अंत मा जा रहा है। जबकि यादव कुनबे के चिराग अक्षय यादव भी 12 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के चंद्रसेन जादौन सबसे आगे  चल रहे हैं। फिरोजाबाद सीट सपा का गढ़ मानी जाती है लेकिन इस बार यह किला सपा के हाथ से निकलता दिख रहा है। हालांकि अखिलेश यादव आजमगढ़ में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अभी तक आए रुझान में एनडीए 343 सीटों के साथ बहुमत की राह पर लगातार आगे बढ़ रही है।