Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किंग्स यूनाइटेड डांस ग्रुप के लिए शैलेन्द्र सिंह और मिथून ने रखी एक भारत, मेरा भारत की खास स्क्रीनिंग

मुंबई। मुंबई के मशहूर हिप-हॉप डांस ग्रुप ‘किंग्स यूनाइटेड इंडिया’ को हाल ही में अमेरिकी रियलिटी शो वर्ल्ड ऑफ डांस के मंच पर वर्ल्ड चैंपियन घोषित किया गया था। शो के ग्रैंड फिनाले में इस डांस टीम ने बाहुबली शैली का एक प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया था।

शो के जज जेनिफर लोपेज, ने-यो और डेरेक होफ ने मुंबई के इस डांस ग्रुप की खूब प्रशंसा की थी और फिनाले जीतने के बाद जजों ने किंग्स यूनाइटेड इंडिया टीम को 1 मिलियन डॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि इस शो को जीतने के लिए किंग्स टीम ने 12 साल से अधिक समय तक एक साथ डांस की तैयारी की थी। इस शो की जीतकर टीम ने प्रत्येक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

फिलहाल शो जीतने के बाद अब ये डांस ग्रुप वापस भारत लौट आया है। हाल ही में ये डांस ग्रुप वसई डांस स्टूडियो में एक खास स्क्रीनिंग के लिए पहुंचा। शैलेन्द्र सिंह और मिथून, जो कि Anthem4Good – One India, My India निर्माता हैं। उन्होंने अपने एंथम के बारे में बात करते हुए बताया कि इसका निर्माण बटती हुई दुनिया में प्यार बढ़ाने के लिए किया गया है। इस खास मौके पर शैलेन्द्र ने अपने इस खास म्यूजिक विडियो की स्क्रीनिंग किंग्स यूनाइटेड इंडिया ग्रुप के लिए रखी थी।

One India, My India डांस विडियो को देखने के बाद किंग्स यूनाइटेड इंडिया ग्रुप के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने शैलेन्द्र सिंह और मिथून के इस विडियो के बारे में बात करते हुए कहा ” Anthem4Good विडियो एक बेहद खास संदेश देने वाला वीडियो है। जिस तरह हम भारत का नाम रौशन करने के मिशन पर थे, ये गाना हमें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हम इस खास गाने पर एक अपनी परफॉर्मेंस तैयार करके एक कवर विडियो बनाना चाहते हैं।

शैलेन्द्र सिंह इस म्यूजिक विडियो के लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए बताया कि ‘ये मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात होगी कि किंग्स यूनाइटेड इंडिया ग्रुप मेरे इस गाने पर परफॉर्म करे। इस डांस ग्रुप के बारे में बात करते हुए शैलेन्द्र ने कहा ” किंग्स ग्रुप ने डांसिंग को लेकर चल रही सभी बाधाओं को पार किया है और पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। यह हम सभी के लिए एक गर्व की बात है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है ये कवर सॉन्ग भारत के 140 करोड़ लोगों को एकजुट करने में मदद करेगा। इस दौरान मिथून बहुत चुप, लेकिन उत्सुक नजर आए। अपनी उत्सुकता को बयां करते हुए मिथून ने कहा, ‘शैलेन्द्र सिंह ने सभी भारतीयों को प्रेम के माध्यम से एकजुट करने का एक बड़ा सपना देखा था। किंग्स यूनाइटेड ने दुनिया के सामने प्रदर्शन करने का अपना बड़ा सपना देखा है। इस रचना पर एक साथ आने से सभी भारतीयों को प्रेरणा मिलेगी की सपने सच होते हैं।’

आपको बता दें, एक भारत, मेरा भारत गाना के निर्माता निर्देशक शैलेन्द्र सिंह और मिथून हैं, मिथून इससे पहले भी अपने बेहतरीन नगमों के लिए चर्चा में रह चुके हैं।  मिथून ‘’तुम ही हो’ , ‘ सनम रे’  और ‘ फिर भी तुमको चाहूंगा’ जैसे गानों में अपनी मधुर आवाज दे चुके हैं।