Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एसडीएम व विधायक ने लिया बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

  • लगातार हो रही बारिश के चलते घाघरा व शारदा नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ का पानी किसानों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को एसडीएम धौरहरा आशीष मिश्र ने क्षेत्रीय विधायक बालाप्रसाद अवस्थी के साथ ईसानगर क्षेत्र के कई गांवों मे बाढ़ व कटान का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई को आवश्यक निर्देश दिए गए।
  • शुक्रवार की दोपहर बाढ़ व कटान का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने सरैयां, भदईपुरवा, रूद्रपुर, नीरीबेहड़, हुलासपुर आदि गांवों का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ कटान को रोकने के लिए चल रहे कार्य को बारीकी से देखा। अधिकारियों को कटान से सुरक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिसके बाद बनाये गए स्पर, नदी मे डाले जा रहे जीइओ बैग व बनाई गई ठोकरों के कार्य पर असंतोष भी जताया।
  • विधायक ने अधिकारियों को हर संभव मदद के साथ साथ राहत सामग्री तत्काल मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी से रहने की सलाह दी। इस दौरान वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक बालाप्रसाद अवस्थी ने लोगों को आश्वासन दिया कि गांवो को बचाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। विधायक द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई को कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी।
  • इस दौरान तहसीलदार, थानाध्यक्ष आलोकमणि त्रिपाठी व बाढ़ खण्ड अभियंता वीके सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव अवस्थी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।