Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुशवाहा ने दिया खून की नदियां बहाने वाला बयान तो भड़का JDU नेता का गुस्सा, बोले- हम लोगों ने चूड़ियां नहीं पहनी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आए एग्जिट पोल ने बवाल मचा दिया है। एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियों के नेता अभी तक ईवीएम पर हैकिंग का आरोप लगा रहे थे, वहीं अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के एक बयान ने नया विवाद पैदा कर दिया है।

दरअसल, कुछ समय पहले कुशवाहा ने आरा में एक रैली के दौरान कहा था कि पहले लोग बूथ लूटने का काम करते थे और आज लोग रिजल्ट लूटने का काम कर रहे हैं। इस पर जनता दल यूनाइटेड के नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि हम लोगों ने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। बताते चलें कि उपेंद्र कुशवाहा ने पहले जो बयान दिया था, उसमें उन्होंने खून की नदियां बहने का जिक्र किया था, जिस पर संयज सिंह ने उसी अंदाज में जवाब दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि ‘आज देश की जनता में आक्रोश है। लोकसभा चुनाव के परिणाम में अगर कोई गड़बड़ी आती है, तो उसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार दोषी होगी। इसलिए अगर इन लोगों के मन में चुनाव रिजल्ट प्रभावित करने का जरा सा भी इरादा होगा तो वो अपना इरादा बदल लें। नहीं तो देश की जनता आक्रोशित होकर सड़कों पर होगी। मैं अपने बयान पर कायम हूं कि वैसी परिस्थिति में खून की नदियां बहेंगी।’

उनके इस बयान के बाद जेडीयू ने ता संजय सिंह ने भी उपेंद्र कुशवाहा पर जबरदस्त हमला बोला है और कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि राजद के संस्कार के बारे में आपसे (उपेंद्र कुशवाहा) से यही उम्मीद थी लेकिन आपको बता दूं कि हम लोगों ने भी चूड़ियां नहीं पहनी है।