Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वीडियो:सर्दियों में एक बार तो जाईये सांडी पक्षी विहार

हरदोई।

सांडी पक्षी विहार हरदोई में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत जगह है जहाँ दूर दूर से सैलानी आते हैं हालाँकि गर्मियों का सीज़न सर्दियों के सीज़न से काफी हल्का होता है|इस अभयारण्य की स्थापना 1990 ई. में हुई थी।

यहाँ आने का सबसे बेहतर समय है अक्टूबर से मार्च का महीना होता है | यहाँ तमाम तरह के पक्षी आते हैं जिनमे साईबेरियन पक्षी एक बड़ा आकर्षण होता है|

लखनऊ से नजदीक है पक्षी अभयारण्‍य

साण्डी पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हरदोई साण्डी मार्ग पर स्थित है।  यह अभयारण्य लखनऊ से मात्र 150 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और लगभग तीन स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पक्षियों की अनेक दुर्लभ प्रजातियां देखी जा सकती है। 

घूमने का उचित समय

हालांकि नवंबर माह में यहां पक्षियों का आना शुरू हो जाता है फिर भी साण्डी पक्षी अभयारण्य घूमने के लिए सबसे उचित समय दिसम्बर से फरवरी है। विश्व में पक्षियों की लगभग 10000 दस हजार प्रजातियां हैं। उनमें से लगभग 1300 प्रजातियां भारत में पायी जाती हैं और उसमें से भी इस स्‍थान पर ही 550 देखी जा सकती हैं। इनमें से कुछ खास प्रजातियां केवल सर्दियों के मौसम में ही यहां आती हैं।

पर्पल सनबर्ड के लिए है मशहूर

सर्दियों में दिखने वाले पक्षी दरसल प्रवासी पक्षी होते हैं जो विदेशों से मीलों की यात्रा करके यहां आते हैं। जैसे पर्पल सनबर्ड जो हरदोई जिले के पश्चिम में स्थित इस पक्षी विहार की सबसे बड़ी खासियत हैं। ये दुलर्भ पक्षी दिसम्बर के दूसरे सप्ताह के आसपास यहां पहुंचता है। इस पक्षी बिहार के पास ही गर्रा नदी बहती है  जिसका प्राचीन नाम गरुण गंगा बताया जाता है। नदी के पास ही है दहर झील, यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों को अक्‍सर कुछ समय के लिए इसमे भी विश्राम करते देखा जा सकता है। 

सांडी पक्षी विहार से ख़ास विडियो रिपोर्ट: