Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रोका सेरेमनी: इंडियन लुक में प्रियंका संग नजर आये निक, देखें पहली तस्वीरें…

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेश ब्यॉफ्रेंड निक जोनस ने आखिरकार अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। यही नहीं दोनों ने आज रोका भी कर लिया। प्रियंका निक की रोका सेरेमनी की पहली खूबसूरत तस्वीर सामने आ चुकी है। तस्वीर में प्रियंका-निक की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। फोटो में निक प्रियंका को किस करते नज़र आ रहे हैं।

अपनी रोका सेरेमनी पर प्रियंका पीले रंग के सूट प्लाजो ड्रेस में बेहद अट्रैक्टिव दिख रही हैं। वहीं निक इंडियन वेडिंग स्टाइल में ऑफ वाइट कुर्ता-पायजामा पहने काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों को रोका सेरेमनी की रस्में अदा करते दिख रहे हैं।

प्रियंका  के रोका सेरेमनी में बहन परिण‍ीति चोपड़ा भी पीलें रंग के आउटफिट में पहुंची हैं। परिणीति के ट्रेडिशनल लुक को देखकर इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के रोका सेरेमनी की ड्रेस कलर थीम-येलो एंड वाइट है।

सूत्रों के मुताबिक, रोका सेरेमनी की पूजा के बाद अब मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया गया है। लंच के मेन्यू में पंजाबी कुजीन रखा और शाही पनीर का इंतेजाम किया गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने अपने जुहू बंगले पर रिंग सेरेमनी से पहले सुबह 10 बजे से रोका सेरेमनी की पूजा की है।

रोका सेरेमनी के समारोह के बाद शनिवार शाम सगाई पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस पार्टी में निक और प्रियंका का पूरा परिवार और  उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे।